drain1

भिलाई। मॉडल टाउन वार्ड-2 की 4 सड़कों के 64 प्लाटों की निकासी अवरुद्ध हो गई है। इन सड़कों की प्राकृतिक ढलान उत्तर की ओर है जिधर से होकर बड़ा नाला जाता है। पर उधर पानी जाने का रास्ता बंद हो चुका है। मजबूर निगम अब यहां के निस्तारी जल को दक्षिण की ओर उलटा बहाने की कोशिश कर रहा है। मॉडल टाउन की सड़क 1 से 4 तक के उत्तरी तरफ के टुकड़े की निकासी अवरुद्ध है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क से होकर उत्तर दिशा की ओर बहता है और आगे रास्ता नहीं मिलने के कारण वहां जमा हो जाता है। अंतिम छोर के मकानों के आगे पीछे गंदे पानी के पोखर बन चुके हैं। साल भर पानी जमा रहने कारण ये हिस्से दलदली हो गये हैं और दीवारें धंसने लगी हैं। कई बाउण्ड्री वाल इसके कारण गिर चुके हैं।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *