बिना सर्जरी के ठीक किया रीढ़ का विकार, व्हीलचेयर से मिली मुक्ति
भिलाई। पिछले कई वर्षों से व्हील चेयर पर अपनी जिन्दगी गुजार रही एक महिला को स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल में नया जीवन मिला है। उसकी रीढ़ की बीमारी को बिना चीरफाड़ के दवाओं एवं फिजियोथेरैपी से ठीक कर दिया गया है। स्पर्श के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ राजन तिवारी ने बताया कि 35 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी के कमर के पास के हिस्से (लम्बर वर्टिब्रे) में विकार आ गया था। इसकी वजह से मस्तिष्क से पैरों तक आने जाने वाली संवेदना में रुकावट आ गई थी।












