भिलाई। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट में कॉमर्स के छात्रों को अंकिता शर्मा ने आई.पी.एस. में चयन होने और सफलता प्राप्त करने के रहस्य बताये। अंकिता शर्मा ने सफलता के तीन मूल रहस्य बताये कठिन परिश्रम, विषयों का निरंतर अध्ययन एवं दृढ़ इच्छा शक्ति इन तीनों में सामंजस्य होना आवश्यक हैं। मारिया रिजवी/प्रियंका शर्मा एवं सी.ए. प्रवीण बाफना ने सर्वप्रथम अंकिता शर्मा को बुके देकर स्वागत किया।













