भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी बिजनेस स्कूल के एमबीए कोर्स के पहले तथा तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिये बिलासपुर के सिरगिटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विश्व प्रसिद्ध कोकाकोला कंपनी के बॉटलिंग प्लांट नर्मदा ड्रिंक्स प्रा. लिमिटेड की विजिट का आयोजन किया गया। नर्मदा ड्रिंक्स प्रायवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर (प्लांट आॅपरेशन्स) एस.पी. चौहान ने स्टूडेंट्स को बताया कि कंपनी वर्ष 1985 में स्थापित की गई थी।












