बिलासपुर। नई तरह की इंसुलिन का असर 24 से 36 घंटे तक रहेगा। यह पीड़ितों के लिए वरदान साबित होने वाला है। इसके साथ ही वजन बढ़ने की शिकायत भी नहीं रहेगी। यह बात डॉ प्रवीण कालवीट ने मधुमेह की अत्याधुनिक चिकित्सा से संबंधित एपीआइ के सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिका के कॉन्फ्रेस के अनुभवों को भी साझा किया। एसोसिएशन आॅफ फिजिशियन आॅफ इंडिया के रायपुर चेप्टर की ओर से यह आयोजन किया गया।












