भिलाई। एमजे कालेज में आज एमजे कॉलेज आॅफ नर्सिंग द्वारा वर्ल्ड ‘नो टोबैको डे’ के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि चीन के बाद भारत तम्बाकू के उपभोग एवं तम्बाकू जनित रोगों में दूसरे स्थान पर है। यदि आज हम यह संकल्प लें कि स्वयं तम्बाकू छोड़ेंगे और किसी एक को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे तो यह समाज के प्रति एक बड़ा योगदान होगा।












