भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित एवं सिविक सेेेंटर स्थित नेहरु आर्ट गैलरी में दिनाँक 24 मईए 2018 को श्री बृजेश कुमार तिवारी द्वारा निर्मित पेंटिंग्स एवं मूर्तिशिल्प की एकल प्रदर्शनी लगाई गई है। संयंत्र के महाप्रबंधक (मेकेनिकलद्) जगदीश उमरे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रदान कर उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।












