भिलाई। सर्वक्षत्रिय महासभा समाज में बिना दहेज के सामुहिक विवाहों को जहाँ प्रोत्साहन देगा वहीं शीघ्र ही समाज के युवाओं को शिक्षित करने के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था करायेगा। साथ ही बेराजगार युवकों को रोजगार मूलक प्रशिक्षण तथा रोजगार भी मुहैया करायेगा। इस आशय के विचार सिविल लाईन स्थित वृन्दावन हॉल में सर्वक्षत्रिय महासभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका हमारा तरकश के विमोचन समारोह के अवसर पर अतिथियोंं ने व्यक्त किया।












