भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में डी.एल.एड समूह द्वारा प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन तथा डाइट, दुर्ग की प्रिंसिपल श्रीमती मंजू पशीने थीं। भिलाई महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. जेहरा हसन, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुषमा मेने, भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता, होमसाइंस की हेड डॉ. संध्या मदनमोहन, एनआईओएस की समन्वयक तथा बीएड विभाग की हेड डॉ. मोहना सुशांत पंडित, कॉलेज के एनआईओएस के रिसोर्स पर्सन भावना, नाजनीन बेग, आशा साहू सहित महाविद्यालय के अन्य विभागों के फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ उपस्थित थे।












