भिलाई। छत्तीसगढ़ में बनी भोजपुरी फिल्म ‘मिल गइली चंदनिया’ का कथानक और चरित्र चमत्कृत करते हैं। कलाकारों के संघर्ष पर बनी इस फिल्म में स्वस्थ हास्य का पुट इसे रोचक बनाता है। संकटकाल में फिल्म के हीरो आकाश ‘चंदनिया’ का स्वांग भरते हैं। इस रोल में आकाश ऐसे फिट हुए हैं कि उनपर मुखिया का बेटा तो क्या, दर्शक भी लट्टू हो जाते हैं। अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक संतोष जैन के ईरा फिल्मस के बैनर तले बनी इस फिल्म में अधिकांश कलाकार भिलाई के हैं।












