दुर्ग। नगपुरा-छत्तीसगढ़ का एक मात्र योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय, नगपुरा के विद्यार्थियों ने योग आयोग समिति, रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग महोत्सव, रायपुर में योग नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया गया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय नगपुरा की संचालित पाठ्यक्रम बीएनवायएस में प्रवेश शासन द्वारा आयोजित नीट परीक्षा द्वारा लिया जा सकता है। छ.ग. योग आयोग द्वारा आयोजित तीन दिन का राष्ट्रीय योग महोत्सव का प्रारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम रायपुरमें योग संगीत, नृत्य और योग अभ्यास के साथ अध्यक्षता हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी ने किया।












