दुर्ग। दाऊ मंदराजी सम्मान से विभूषित वरिष्ठ नाट्य निर्देशक रामहृदय तिवारी के अवदानों पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन सुप्रसिद्ध संत पं. राजन शर्मा ने किया। इस अवसर पर संत राजन शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने श्री तिवारी की कला यात्रा, उनके विशिष्ट योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने निर्देशन से लोकनाट्य में युगीन बदलाव किया। उन्होंने जो भी किया पूरी ईमानदारी से किया।












