भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में बच्चों के लिए ग्रंथालय भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन बच्चों में पुस्तकों के प्रति अभिरूचि पैदा करने एवं महाविद्यालय पुस्तकालय के कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के आशीष मंडले, चंदन मंडले, पियूषा देशमुख, युक्ता साहू, यामिनी देखमुख, प्राची देशमुख, पायल गौतम, दिक्शा साहू बच्चों को ग्रंथालय का भ्रमण करवाया गया। ग्रंथालय भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ ओ.पी. पटेल ने बच्चों को महाविद्यालय ग्रंथालय के ओपेक सिस्टम दिखाया जिसे देखकर बच्चे रोमांचित एवं उत्साहित हुए कि ग्रंथालय के संग्रह का समस्त विवरण एक कम्प्यूटर मोनीटर में कैसे संभव है।












