दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय दुर्ग में नये सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। शासन द्वारा इस वर्ष आॅफलाईन प्रवेश देने के निर्णय से प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालयों द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। दुर्ग संभाग के सबसे बड़े कन्या महाविद्यालय में नये सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। विगत वर्ष भी कन्या महाविद्यालय छात्राओं की पहली पसंद रहा है। यहाँ कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं गृहविज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर कक्षाओं तक पढ़ाई की सुविधा है।












