भिलाई। उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए MJ College ने विद्यार्थियों को अटेंडेंस पर कैशबैक छात्रवृत्ति की पेशकश की है। महाविद्यालय इस पर 60 लाख रुपए तक खर्च करेगा। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के 12वीं के प्राप्तांक से जुड़ी होगी। महाविद्यालय का मानना है कि इससे न केवल छात्रों का परफारमेंस बेहतर होगा बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता में भी इजाफा होगा। एमजे कालेज की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने इस योजना की घोषणा एक पत्रकारवार्ता में की।












