ankush-dewangan-modi

Narendra Modi

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मात्र 1 सेन्टीमीटर छोटी मूर्ति लिम्का एवं गोल्डन बुक आॅफ द वर्ल्ड रिकार्ड पुरस्कृत कलाकार अंकुष देवांगन ने बनाई है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि श्री मोदी के भिलाई आगमन पर यह प्रतिमा उन्हें भेंट दें, ताकि सेल की ध्वजवाहक ईकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के यादगार रुप में यह कला सदा उनके साथ रहे। मैडम तुसाद संग्रहालय इंग्लैंड में उनकी मोम की आदमकद प्रतिमा तो है ही, पर मोदी जी की इतनी छोटी प्रतिमा शायद पूरे विश्व में कहीं नहीं है। कलाकार ने उच्च शिक्षामंत्री प्रेमप्रकाश पांडे से अपील की है कि इस सुन्दर कलाकृति को प्रधानमंत्री को देने में मदद करें।

Full size188 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *