रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में पुलेला गोपीचंद बेडमिंटन अकादमी का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अकादमी से छत्तीसगढ़ के युवाओं के खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने का मौका मिलेगा। वहीं पढ़ाई के साथ साथ उन्हें विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस अकादमी से छत्तीसगढ़ के उभरते हुए बेडमिटन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पद्विभूषण पुलेला गोपीचंद बेडमिंटन अकादमी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से आई.टी.एम. विश्वविद्यालय नया रायपुर में स्थापित की जा रही है।












