भिलाई। कैडेट, सबजूनियर और जूनियर राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 11 स्वर्ण, 08 रजत एवं 10 कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 11 से 13 जून तक हिमाचल के सोलन में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए बनी छत्तीसगढ़ की टीम मेंं दुर्ग जिले के 11 खिलाड़ियों ने कोच आरती सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। जिसमें शिवम भारद्वाज एवं आदित्य निवरे ने स्वर्ण पदक, मिशिता साहू एवं विशाल कुशवाहा ने रजत पदक तथा वेदान्त कालमेघ एवं वैभव बोहरे ने कांस्य पदक प्राप्त किया।












