भिलाई। डॉ सरोज पांडेय के जन्मदिन पर दीदी ब्लड बैंक योजना का शुभारंभ 400 व्यक्तियों के रक्तदान के पंजीयन से हुआ जिसमें 250 व्यक्तियों ने रक्तदान मानवता के कल्याण के लिए मिशाल कायम की। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव समाज सेवी राकेश पांडेय उपस्थित हुए। अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष राजमहंत सांवलाराम डाहरे ने की।












