भिलाई। दिव्य भारत युवा संघ (दीया) वुमन विंग द्वारा गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 22 जून 2018 की जवाहर नगर दुर्ग के श्री राम वाटिका मे वुमन विंग की पहली वर्षगांठ के अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। दीया वुमन विंग दुर्ग प्रभारी श्रीमती अंजना साहू ने एक वृक्ष का विश्लेषण करते हुए बताया कि, एक वृक्ष एक दिन में तीन ऑक्सीजन सिलिंडर के बराबर वायु देता है और एक सिलिंडर की कीमत तीन हज़ार है अर्थात पूरे जीवन काल में एक वृक्ष करोडो रुपये का ऑक्सीजन हमें देता है।












