भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा साइंस कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कुरूद भिलाई में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया। ग्राम में रैली निकालकर धरती पर लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने एवं पर्यावरण बचाने के लिए नारे लगाये गये। ग्राम के लीला मंच पर पर्यावरण संरक्षण संबधी पोस्टर प्रदर्शनी का पार्षद श्रीमती सुशीला देवांगन ने उद्घाटन किया।












