भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Snap Fitness ने कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे रोपे। कार्यक्रम के चौहान क्रिकेट अकादमी के बच्चों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान स्नैप फिटनेस के संचालक आयुश जैन, क्लब मैनेजर संदीप चंद्राकर, फिटनेस मैनेजर हरिश कुमार, राहुल शर्मा, नादिरा खान, महीन खान, शादाब अहमद, राकेश टंडन, प्रतीक वर्मा, ललित चंद तिवारी सहित क्रिकेट अकादमी के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।












