भिलाई-3। राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना देशपाण्डे एवं स्वयं सेविकाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी आचार्य प्रोफेसर के. के. अग्रवाल को औषधि पौधा प्रदान किया एवं महाविद्यालय में 50 औषधीय पौधों का वितरण किया। प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा-विश्व में पर्यावरण असंतुलन बढ़ता जा रहा है, जो मानव सभ्यता के लिए अत्यंत घातक है, ग्लोबल वार्मिंग तथा ग्लोबल कोल्ड दोनों ही अपने चरम बिन्दु तक पहुंचने के कागार में हैं।












