भिलाई। कोसानाला एप्रोच रोड की हाल ही में बनी सड़क बिना बारिश के ही धुल गई। यहां सड़क पर बिखरी गिट्टियों को देखकर यह बताना मुश्किल है कि पिछले बार इन्हें डामर की शक्ल कब देखी थी। इसी सड़क पर किराना का व्यापार करने वाले भाजपा कार्यकर्ता शरद बिजवे ने बताया कि इन गिट्टियों पर फिसल कर पिछले चार-पांच दिनों में दर्जनों बच्चे घायल हो चुके हैं।












