भिलाई। बीएसआर सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी। 22 वर्षीय इस महिला ने हाल ही में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया था और रक्तस्राव नहीं रुकने के कारण उसकी हालत चिंताजनक हो गई थी। अंतत: वह बीएसआर सुपरस्पेशालिटी पहुंची जहां उसकी जान बचा ली गई। रुकमणी साहू प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। प्रसव पूर्व जांच में जटिलताओं के उभरने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।












