भिलाई। एक प्रतिष्ठित संरक्षणवादी परिवार की बहू बनने के बाद कभी सोचा नहीं था कि मंच पर या रुपहले पर्दे का सफर पूरा होगा। पर सासू माँ ने मां की तरह न केवल प्यार और दुलार दिया बल्कि अपनी बहू के सपनों को साकार करने में भी जुट गर्इं। यह कहना है कि अभिनेत्री चंचल साहू का। वे कहती हैं कि सास के प्रोत्साहन एवं पति की सहमति से ही वे इस क्षेत्र में आई हैं।












