भिलाई। कालजयी लोकनाट्यों के निर्देशक-रामहृदय तिवारी का विमोचन अंचल के सुप्रसिद्ध संत राजन शर्मा ने किया था। यह पुस्तक इसलिए भी सराही जा रही है क्योंकि इसमें लोकनाट्य व लोकमंचों से संबंधित शोधार्थियों के लिए भरपूर सामग्री है। इसमें अलग- अलग खंडों में सामग्री का समग्रता से समावेश है। ज्ञात हो कि अंचल के वरिष्ठ निर्देशक रामहृदय तिवारी पर केन्द्रित पुस्तक हाल ही में प्रकाशित की गई है।












