भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई के ‘पल्लवन’ इको क्लब तथा उत्कृष्ट महिला कल्याण समिति दुर्ग भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में 32 बंगला से सेक्टर 5 जवाहर उद्यान तक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की वैज्ञानिक डॉ. अनिता सावंत थी। उत्कृष्ट महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती शानू मोहनन भिलाई एवं दुर्ग भिलाई के रोलर स्केटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बच्चों ने रैली में भाग लिया।












