भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर के यंग इन्नोवेटर्स एवं स्टार्टअप एंटरप्रेनर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा इंटरैक्ट किया, छत्तीसगढ़ के स्टार्ट्सअप के इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ का ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट सेक्टर कम्युनिटीज अतुलनीय है। उन्होंने यह उम्मीद जताई की कुछ स्टार्टअप इस तरीके के आर्ट्स एवं हैंडीक्राफ्ट्स को ग्लोबल प्लेटफार्म दिलवाएंगे. Interaction के लिए अलग अलग domain जैसे एग्रीकल्चर, App development, electronic LED Lighting, Automation आदि को चुना गया था। पीएमओ के द्वारा कुल 43 स्टार्टअप्स में से 4 स्टार्टअप्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था इन चार स्टार्टअप्स मैं से दो स्टार्टअप एस एस टी सी भिलाई से हैं। एस एस टी सी भिलाई के GOVATSA and TECHB स्टार्टअप को Hon’ble P M के सामने वीडियो कॉफ्रेसिंग के द्वारा चैट करने का मौका मिला।












