भिलाई। चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स की संस्था आईसीएआई की भिलाई शाखा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आज स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। सीए भिलाई शाखा के चेयरमैन सीए पीयूष जैन ने कहा कि स्वास्थ्य की यह जांच विशेष पैकेज के तहत की गई। सीए पीयूष जैन ने बताया कि सीए भिलाई ब्रांच द्वारा इस सप्ताह को सीए सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें अलग अलग दिवस पर अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं।












