भिलाई। एक तरफ जहां जमीन जायदाद के झगड़े में भाई-भाई के खून के प्यासे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे ‘भामाशाह’ आज भी हैं जो अपने खून-पसीने की कमाई को जरूरमंदों पर न्यौछावर कर देते हैं। एक ऐसे ही शख्स हैं ए-1 सुपेला के संचालक अजय वीरवानी। उन्होंने अपना 8000 वर्गफुट का पक्का आलीशान मकान निराश्रित बुजुर्गों के लिए दान कर दिया है। उन्होंने इन बुजुर्गों की देखभाल में होने वाले खर्च को भी साझा करने का संकल्प लिया है।












