भिलाई। शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में अगले दस दिनों में स्टूडेंट्स को शिक्षा एवं रोजगार जगत से जुडी जानी मानी हस्तियां सम्बोधित करेंगी। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बने रहने के लिए टेक्निकल नॉलेज के साथ स्किल्स और वतर्मान समय में चल रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत रहना बहुत जरुरी है, इस बात को ध्यान में रखते हुए समय समय पर कॉलेज में गेस्ट लेक्चर्स का आयोजन किया जाता रहा है।












