भिलाई। अनाथ बेसहारा पिल्लों को गोद देने के लिए पीपुल्स फॉर एनिमल्स पीएफए ने मुहिम चलाया। सूर्या टीआई मॉल के सहयोग से आयोजित दो दिन का एडॉप्शन कैंप काफी हद तक कामयाब रहा। कैम्प में 19 पिल्लों को दयालु परिवारों ने गोद लिया। इससे पहले संस्था ने इन पिल्लों का वैक्सीनेशन करवा दिया था। इसके पहले संस्था वृक्षारोपण, पर्यावरण व पशुसेवा पर जागरूकता अभियान चला चुकी है। संस्था द्वारा सर्प व पशु के व्यवहार व उनसे सुरक्षा पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है।












