भिलाई। श्री शंकराचार्य ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोदग्राम चिखली में ग्रामीणों के साथ मिलकर विश्व जनसँख्या दिवस मनाया।.विशव जनसँख्या दिवस के उपलक्ष्य पर बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवको ने गांव में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओ ने भी भाग लिया। जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बढ़ती जनसँख्या से होने वाले नकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी गयी एवं बढ़ती जनसँख्या को रोकने का सन्देश दिया गया।












