भिलाई। गणेश पूजा व दुर्गा पूजा के पंडालों का निर्माण करने वाले टेंट व डेकोरेशन संचालकों को उनका पूरा पैसा नहीं मिल रहा है। पूजा पूरी होने के बाद पूजा समितियां पूरा किराया नहीं देती जिससे टेंट संचालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। इस विसंगति को दूर करने टेंट व लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन भिलाई ने बैठक इस बार ऐसी समितियों से किनारा करने का निर्णय लिया है। टेंट व लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन भिलाई की बैठक में इस बात पर सहमति बनी की इस बार गणेश पूजा व दुर्गा पूजा में पंडाल व डेकोरेशन के लिए एसोशिएशन की एनओसी अनिवार्य होगी।












