BAR-&-ROD-MILL-BSP

20 MM TMT Bar

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नये बार एवं रॉड मिल में 20 मिलीमीटर (एमएम) टीएमटी बार की सफलतापूर्वक रोलिंग कर ली गई है। 02 जुलाई, 2018 को बार मिल के लेटरल लाइन क्रमाँक-2 के माध्यम से 20 एमएम टीएमटी रॉड रोलिंग का सफल ट्रायल किया गया। इसी क्रम में 06 जुलाई, 2018 को 6-पास फास्ट फिनिंशिग ब्लाक के लेटरल क्रमाँक-1 के माध्यम से 20 एमएम टीएमटी बार्स की रोलिंग का सफलतापूर्वक हॉट ट्रायल ले लिया गया। इसी के साथ सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र के मॉडेक्स इकाई बार एवं रॉड मिल के बार मिल का कमिशनिंग कार्य ने गति पकड़ ली है। विदित हो कि 11 जून, 2018 को सेन्ट्रल लाइन के माध्यम से बार मिल ने राउंड 40 एमएम प्लेन बार की ट्रायल रोलिंग करने में सफल रहा।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *