भिलाई। लायन्स क्लब आॅफ भिलाई ने अपने 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्लब के संस्थापक एवं चार्टर प्रेसीडेन्ट डॉ जीसी जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि क्लब के अधिकांश सदस्यों की आज जितनी उम्र है, उससे कहीं अधिक समय डॉ जीसी जैन ने लायन्स क्लब को और इसके माध्यम से समाज की सेवा करने को दिया है। भिलाई का प्रयास श्रवण विकलांग संस्था का प्रोजेक्ट उन्हीं की देन है जो पूरे एशिया में लायन्स क्लब का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।












