science-college-durg

Science College Durg

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं, बालक एवं बालिका, एनसीसी कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों तथा यूथ रेडक्रास के सदस्यों ने आज केन्द्र सरकार की समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले के 3 ग्रामों करंजा भिलाई, खम्हरिया एवं थनौद में किया स्वच्छता एवं पर्यावरण संबंधी वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आज प्रात: काल से लेकर शाम तक महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्याथिर्यों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, सिकल सेल एनीमिया बीमारी संबंधी जानकारी, कुपोषण, शिक्षा-गुणवत्ता, स्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्था, स्मार्ट कार्ड, सुरक्षित मातृत्व, कुष्ट रोग, संजीवनी, टीकाकरण, कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ग्रामवासियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान को संचालित किया।

Full size460 × 271

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *