भिलाई। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की छात्राएं स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत गोद ग्राम महमरा में जागरूकता अभियान चला रही है। इसके अन्तर्गत आज छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली। स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता के नारों व पोस्टर बैनर के साथ रैली ने ग्राम में भ्रमण किया। प्रधानमंत्री जी के इस महाअभियान में छात्राएँ विभिन्न चरणों में अपना अभियान संचालित कर रही है।












