दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में शिक्षा के साथ रोजगारोपयोगी सर्टीफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की पहल की गई है। जिसके अंतर्गत टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस) के आॅयन प्रोग्राम के तहत विभिन्न रोजगारोपयोगी एवं औद्योगिक इकाईयों के लिए उपयोगी सर्टीफिकेट कोर्स प्रारंभ करने के लिए अनुबंध किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि टीसीएस आॅयन के अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उपयोगी ट्रेनिंग तथा पाठ्यक्रम के लिए कंपनी और महाविद्यालय के बीच अनुबंध किया गया। टीसीएस आॅयन की क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति राठौर एवं वाणिज्य संकाय के डॉ. के.एल. राठी, डॉ. शशि कश्यप एवं प्लेसमेन्ट सेल की डॉ. ऋचा ठाकुर की उपस्थिति में अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित किया गया।












