SSTC

SSTC Orientation

भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में बीटेक एवं बी-फार्मा फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम संचालित हो रहा हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा एवं सृजन कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्था प्रमुख आई.पी.मिश्रा ने कहा की आज भारत सबसे युवा देश हैं और सबकी निगाहें हम पर हैं, युवा ही देश की शक्ति हैं। अपने कैरियर के साथ साथ राष्ट्रहित का भी ख्याल रखना होगा. समय-समय पर हमें अपने व्यक्तिगत लाभ एवं स्वार्थ से ऊपर उठ कर राष्ट्रहित, समाज की भलाई हेतु कुछ कर गुजरने की शपथ लेनी चाहिए और उन्होंने कहा की इनसब से परे हर एक छात्र को अपने माता-पिता, बड़े बुजुर्गों और अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिये क्यूकी बिना उनके आशीर्वाद और सहयोग से सफलता मिलाना मुमकिन ही नहीं हैं। नए विद्याथिर्यों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न सैक्टर्ज के टॉप अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि इंटरैक्शन के द्वारा वे अपने नजरिए को बढ़ा सकें।

Full size460 × 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *