भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई के कल्पतरु इकाई व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तात्वावधान में डेंगू से बचाव के लिये ज्ञानोदय प्राथमिक शाला रुआबांधा, हुडको परिसर, और उड़िया बस्ति, पुरानी पुलिस लाईन में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं रुआबांधा बस्ती के रहवासियों को सचेत किया गया। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने विद्यार्थियों को डेंगू बचाव के उपाय बताते हुए कहा घर में कूलर, पुराने टूटे फूटे प्लास्टिक में पानी न जमा होने दे, टंकी को रोजाना साफ करें। ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करें।












