MJ-College-SKY3

SKY Mobile at MJ College

भिलाई। एमजे कालेज के विभिन्न विभागों में आज संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल तिहार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्काई टीम के सदस्यों ने इस कार्य को सम्पन्न किया।
मोबाइल वितरण के लिए छात्र-छात्राओं के पंजीयन पहले ही कर लिया गया था। छूट गए विद्यार्थियों के लिए पंजीयन आज भी जारी रहा। इन बच्चों को मोबाइल का वितरण बाद में किया जाएगा। नया मोबाइल फोन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे वहीं महाविद्यालय परिवार ने भी शासन की इस योजना की भरपूर सराहना की।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *