भिलाई। केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज भिलाई से बरहमपुर (ओडीशा) तक बस सर्विस के शुभारंभ अवसर पर बताया कि अक्सर उनके समकक्ष लोग उनसे कहते हैं कि आगे के लिए कोई विकास कार्य छोड़ दीजिए, सब काम इसी बार कर लेंगे क्या। इस पर वे उनसे यही कहते हैं कि जब तक क्रीज में हूं तब तक रन बनाता रहूंगा फिर भले ही वह सिंगल्स क्यों न हों। जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है और काम करते रहना ही हमारा मकसद है।












