भिलाई। स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा है कि बुजुर्गों व बच्चों को अपने घर के आसपास ही पार्कों की जरूरत होती है। इसलिए वे प्राथमिकता के आधार पर सभी सेक्टरों में रिक्त पड़ी भूमि को पार्क का स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। श्री पाण्डेय सेक्टर-4 वार्ड 52 में 9 लाख रुपए की लागत से विकसित किये जा रहे पार्क का भूमिपूजन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।












