भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय में उनके स्कूली जीवन के शिक्षक मदन मोहन त्रिपाठी को भावी मुख्यमंत्री की छवि दिखाई देती है। उन्होंने गत दिनों यहां हुए एक कार्यक्रम में कई बार इसका इशारा किया। श्री त्रिपाठी भिलाई विद्यालय में गणित के शिक्षक थे। श्री पाण्डेय बीएसपी के इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस छात्र में बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा रही है।












