नई दिल्ली। अनिल कुमार चौधरी ने शनिवार को महारत्न स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे सेल के निदेशक (वित्त) थे। श्री चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1984 में कनिष्ठ प्रबन्धक (वित्त एवं लेखा) के रूप में सेल के नई दिल्ली स्थित निगमित कार्यालय से अपने करियर की शुरुआत की। पदोन्नति पाते हुए उन्हें 2010 में सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) की बड़ी भूमिका दी गई।












