भिलाई। स्टार्टअप इंडिया छत्तीसगढ़ यात्रा इवेंट के ग्रैण्ड फिनाले में संतोष रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स (आर-1) के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने फिर एक बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पुरस्कार जीते। रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पाचवें सेमेस्टर की छात्रा मानसी सत्कार के स्टार्टअप आईडिया आरटेरिया को वुमन एंटरप्रुनियर बेस्ट आइडिया श्रेणी में रनर्स अप का खिताब मिला। उन्हें 40 हजार रूपये का चेक उ़द्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों मिला। कार्यक्रम में सीएसआईडीसी के चेयरमेन छगन लाल मूंदड़ा, सीएसआईडीसी के हेड अनुराग पाण्डे तथा देश के विभिन्न स्थानों से आये टॉप इन्क्यूबेशन सेंटर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।












