SSSSMV-Bhilai-Ikebana

SSSSMV Ikebana

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग ने सूखी वनस्पतियों से इकेबाना बनाने का एक सुन्दर प्रयोग किया है। जनसम्पर्क निदेशक चन्द्रकांत उइके ने प्रदर्शनी की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसका आयोजन रायपुर में भी करने का आग्रह किया। इससे पहले श्री उइके ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सूखी वनस्पतियों से बनी कृतियों को देखकर वे बड़े उत्साहित हुए। उन्होेंने प्रयुक्त सामग्रियों को भी पहचान लिया और खुश हुए। कहीं छिंद के फूलों का प्रयोग किया गया था तो कहीं भजकटिया का। कहीं खट्टा फल का उपयोग किया गया था। सुनहरे और रुपहले रंगों में सजी हुई ये कृतियां बेहद सुन्दर लग रही थीं। एक कद्दू के खोल को रंगकर उसमें एक बल्ब लगाया गया था।

Full size460 × 296

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *