दुर्ग। उच्चशिक्षा के गुणवत्ता विकास हेतु शासन एवं निजी महाविद्यालयों की प्रबंधन समितियों को अनेक बिंदुओं पर विचार कर उसे लागू करना होगा। ये निष्कर्ष आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित दुर्ग जिले के 57 महाविद्यालयों के प्राचार्य, आईक्यूएसी समन्वयकों तथा नैक समन्वयकों की दुर्ग जिला क्वालिटी सर्किल की बैठक में सामने आया।












